फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 1,400 की ओपीडी, जांच मशीन सिर्फ एक, व्यवस्था बेदम

विज्ञापन
जिलाअस्पताल के पैथालाजी विभाग में लगी जांच की मशीने।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1,400 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं, शुगर, यूरिन, हीमोग्लोबिन, टायफाइड, एचआईवी समेत 60 प्रकार की जांच के लिए सिर्फ एक ही मशीन की सुविधा है। जांच के दौरान मशीनें गर्म हो जा रही हैं। कुछ देर तक जांच ठप करनी पड़ती है। इसकी वजह से काफी संख्या में मरीज बिना जांच कराए ही लौट जा रहे हैं।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1,400 के करीब मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। इनमें ज्यादातर मरीजों का ब्लड जांच कराया जाता है। प्रतिदिन 250 से 300 मरीज जांच के लिए लैब में भेजे जाते हैं। मरीजों का ब्लड सैंपल सुबह आठ से 11 बजे तक ही लिया जाता है। अगर कोई मरीज 11 बजे के बाद चिकित्सक को दिखाता है, और वह ब्लड जांच के लिए लिखते हैं, तो उसकी जांच नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

अस्पताल के पैथोलॉजी में जांच के लिए सिर्फ एक ही मशीन है। इससे हीमोग्लोबिन अर्थात लाल रक्त कणिकाएं, श्वेत रक्त कणिकाएं, प्लेटलेट्स, बायोकेमेस्ट्री, शुगर, यूरिया, किडनी आदि की जांच होती है। मशीन सुबह आठ बजे से शुरू होती है, तो दोपहर दो बजे तक चलती है। इसकी वजह से मशीन गर्म हो जाती है। इसे कुछ देर तक रोकना पड़ता है।
लैब में तैनात कमियों की मानें तो एक-एक मशीन और मिल जाए तो समस्या से निजात मिलेगी। एक मशीन से इतनी जांच नहीं हो पा रही है। मरीजों को दूसरे दिन बुलाया जाता है। इससे मरीज बिना जांच कराए लौट जाते हैं।
0000000000000000
ओपीडी में चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने खून की जांच लिखी, जिसके बाद पैथोलॉजी में जांच कराने आए तो पता चला कि अब सैंपल नहीं लिया जाएगा। इसके लिए कल आएं। वापस जा रहे हैं, सुबह आकर फिर जांच के लिए सैंपल देंगे।
- मनोज मिश्रा
000000000000000
ब्लड जांच के लिए आया था, पैथोलॉजी में गया तो वहां काफी भीड़ थी, जिसकी वजह से खून की जांच नहीं हो पाई। पैथोलॉजी वालों ने बताया कि मशीन चल नहीं रही है, सुबह आएं तो जांच हो पाएगी।
विज्ञापन

- राम प्रसाद
000000000000000
पैथोलॉजी में मशीन कम है। अगर एक-एक मशीन और मिल जाए तो व्यवस्था और बेहतर होगा, फिर भी जो व्यवस्था है उसी में मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। निदेशालय को पत्र भेजकर मशीनों की डिमांड की गई है।
- महेश प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें