फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो घंटे में हाॅफ जा रही एक्स-रे मशीन, एक घंटे करते हैं ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन चलते-चलते दो घंटे में गरम हो जा रही है। इस वजह से उसे बंद कर ठंडा करना पड़ता है। इस दौरान मरीजों को एक्स-रे के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक्स-रे की एक मशीन लगी हुई है। प्रतिदिन 150 से 180 मरीजों का एक्स-रे होता है। एक व्यक्ति के एक्स-रे में पांच से आठ मिनट लगते हैं। एक्स-रे मशीन दो घंटे चलने के बाद गरम हो जाती है। ऐसे में एक्स-रे को रोक दिया जाता है। मशीन को ठंडा करने में करीब एक घंटे तक का समय बर्बाद होता है। इस दौरान मरीजों को एक्सरे के लिए इंतजार करना पड़ता है।
हालांकि, डिजिटल एक्स-रे मशीन भी लगी है, पर सबसे अधिक भीड़ साधारण एक्स-रे मशीन पर लगी होती है। एक्स-रे कराने आए महुली निवासी शरद चंद ने बताया कि पैर की हड्डी में दर्द है। घुटने से वह मुड़ नहीं रहा है। डॉक्टर ने एक्स-रे के लिए लिखा है, पर टेक्नीशियन ने आधे घंटे इंतजार करने को कहा है। बताया है कि मशीन थोड़ी गरम हो गई है। इसी तरह से मुंडेरवा निवासी संजीत, बघौली निवासी जयकरन भी एक्स-रे कराने आए थे। उन्हे भी इंतजार करने को कहा गया था।
विज्ञापन

...
कोट

एक्स-रे मशीन पर लोड अधिक होने की वजह से कभी-कभी समस्या आती है। डिजिटल एक्स-रे भी किया जाता है, मरीज साधारण एक्स-रे पर ही ज्यादा पहुंच रहे हैं। जल्द ही इस समस्या को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. महेश प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें