फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हीट वेव से स्वास्थ्य महकमा सतर्क, जिला अस्पताल में बेड आरक्षित

Sat, 13 Apr 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बचाव के बता रहीं उपाय
विज्ञापन

- सात बेड का बनाया गया है कोल्ड रूम, दवा की व्यवस्था
फोटों सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बढ़ते मौसम के तापमान को देखते हुए हिट वेव व लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हीट वेव के मरीजों के लिए जिला चिकित्सालय में कोल्ड रूम बनाया गया है। इमरजेंसी के लिए सात बेड रिजर्व हैं। दवा की व्यवस्था है। दस्तक अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर हीट वेव और लू से बचाव के उपाय बता रही हैं।
मौसम विभाग ने इस साल अधिक गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की है। मौसम का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। तापमान अधिकतम 39 तो न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक है। तापमान इसी गति से बढ़ता रहा तो हीट वेव व लू की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हीट वेव के लिए जनपद के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक तापमान होने पर हीट वेव माना जाता है।
विज्ञापन



हिट वेव व लू को लेकर जिला प्रशासन पहले ही निर्देश जारी कर चुका है। इसके लिए जिला अस्पताल में सात बेड का कोल्ड रूम बनाया गया है। जिसमें एसी की व्यवस्था है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन इमरजेंसी बेड को भी ले लेगा। स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। दस्तक अभियान के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इससे बचाव के उपाय बता रही हैं। इस संबंध में वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक डॉ. रमाशंकर सिंह ने हिट वेव और लू से बचाव के लिए लोगों को सतर्क किया है। उनका कहना है कि बचाव के उपाय को अपनाकर इससे बच सकते हैं।
विज्ञापन

00000000000000000
हीट वेव व लू से बचाव के उपाय
- अधिक पानी पीएं व नींबू, पानी, छाछ आदि तरल पदार्थों का सेवन करें।
- तेज सूर्य की रोशनी से बचें व हल्के कपड़े पहनें।
- शराब, चाय व काॅफी आदि पेय से बचें।
- धूप में चश्मा, छाता व चप्पल का प्रयोग करें।
0000000000000000
हीट वेव और लू के अभी कोई मामले नहीं आए हैं। विभागीय तैयारियां पूरी हैं। मरीजों के लिए कोल्ड रूम बन गए हैं। बेड और दवाओं की व्यवस्था है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें