फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार व ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

Mon, 18 Mar 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के बड़गो गांव की घटना
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा/ लोहरैया। सोमवार की दोपहर में रामजानकी मार्ग पर बड़गो गांव के समीप कार व ई-रिक्शा में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि कार चालक घायल हो गया। कार इतनी स्पीड में थी कि सड़क के किनारे जाकर पलट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज क्षेत्र के उल्था गांव निवासी 50 वर्षीय विजय शंकर तिवारी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दोपहर में वह धनघटा से सिकरीगंज की ओर जा रहे थे। जब वह बड़गो गांव के समीप पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिससे अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया व कार सड़क के नीचे खेत में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होते देख राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल विजय शंकर को सीएचसी मलौली ले गए। घायल औराडाड गांव निवासी 27 वर्षीय नवनीत यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ई-रिक्शा चालक विजय शंकर तिवारी को मलौली में इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें