फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उधार सामान न देने पर पंच से मारकर सिर फोड़ा

Thu, 26 Dec 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के चकदही में उधार सामान देने से मना करने पर पंच से मारकर दुकानदार का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने दुकानदार के तहरीर पर केस दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चकदही गांव निवासी लालचंद ने बताया कि गांव में उसका किराने की दुकान है। मंगलवार रात लगभग 9 बजे गांव के ही अभय और रवि शराब पीकर आए और उसकी मां गेना देवी से उधार सामान मांगने लगे। जब उनकी मां ने उधार देने से मना किया तो वे दोनों गाली देने लगे। जब वह बीच-बचाव करने की कोशिश किया तो दोनों ने पंच से मारकर उसका सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें