फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमजाल में फांस कर युवती से किया कुकृत्य, गर्भ ठहरा तो शादी से मुकरा

Tue, 31 Oct 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र की रहने वाली युवती से युवक ने पहले दोस्ती की। बाद में प्रेमजाल में फांस कर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। मंगलवार को पीड़ित युवती धर्मसिंहवा थाने पर पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र की रहने वाली 18 साल की युवती और उसी उसी मोहल्ले के रहने वाले युवक में दो साल पहले संपर्क हुआ। बातचीत होते-हाेते दोनों में प्रेम संबंध हो गया। दोनों मिलने-जुलने लगे। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। वह तीन माह की गर्भवती हो गई। जब शादी करने की बात की तो प्रेमी युवक मुकर गया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की। एसओ राम वशिष्ठ ने बताया कि पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी युवक से उसका दो साल मोहब्बत था। शादी का झांसा देकर प्रेमी युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाया और तीन माह की गर्भवती हो गई है। अब प्रेमी शादी से इनकार कर दिया। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को महिला आरक्षी की देखरेख में पीड़िता को मेडिकल जांच को भेजा जाएगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें