फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चालकों की हड़ताल खत्म, पटरी पर लौटी परिवहन व्यवस्था

Wed, 03 Jan 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ड्राइबरों के हड़लाल खत्म होने के बाद शहर में चलने लगे ई रिक्सा और टैंपू ।संवाद
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

फल व सब्जी की आवक बढ़ने से आम लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नए व्हीकल एक्ट के विरोध में ट्रांसपोर्टरों व बस चालकों की हड़ताल मंगलवार की देर रात खत्म हो गई। इसके बाद परिवहन व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। बुधवार को सुबह से ही परिवहन निगम की बसें अपने निर्धारित रूटों पर चलीं तो दूर-दराज जाने वाले यात्रियों को राहत मिल गई है। इसके साथ ही मंडी में फल व सब्जी की आवक बढ़ गई है। इससे ग्राहकों व दुकानदारों की परेशानी कम हो गई है।
एक जनवरी को सुबह से ही ट्रांसपोर्टर नए व्हीकल एक्ट के विरोध में हड़ताल पर चले गए। इस कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को तो दिनभर आंदोलनकारियों ने कई जगह जाम लगा दिया था। इससे लोगों को यात्रा स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस बीच देर रात केंद्रीय सचिव की ट्रांसपोर्टरों से वार्ता हुई और हड़ताल खत्म होने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

इसका असर बुधवार को देखने को मिला। सुबह से ही सड़कों पर परिवहन निगम की बसें दिखने लगीं। इसके साथ ही ऑटो, ई-रिक्शा सहित अन्य वाहन भी चले, ऐसे में यात्रियों को आने-जाने में राहत मिली।
शहर के निवासी राम कुमार, मनोज कुमार ने कहा कि दो दिन हड़ताल के कारण यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी, लेकिन अब बसें मिल रही हैं। इससे आना-जाना आसान हो गया है। इसके साथ ही नवीन मंडी में सुबह ही फल व सब्जी भरे ट्रक पहुंचने शुरू हो गए। इससे ग्राहकों व दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


देर रात पेट्रोल पंपों पर लगी रही भीड़
नए व्हीकल एक्ट के विरोध में चालकों की हड़ताल से देर रात शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोलपंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं। यह अफवाह फैल गई कि पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। ऐसे में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुुंच गए और घंटों लाइन में लगकर पेट्रोल व डीजल भरवाए। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल समाप्त हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद में प्रशासन ने मोर्चा संभाला और अफवाह को दूर करने का प्रयास किया।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। इसका असर भी दिखा और भीड़ में कमी आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें