फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवापार ने जीता फाइनल मैच

Sat, 14 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
पुरस्कार लेते ‌विजेता । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 ब्लॉक मुख्यालय पौली में चल रहे एपीएल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को गौवापार और गागरगड़ के बीच खेला गया। गौवापर ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 143 रन का लक्ष्य रखा,  जिसमें फैशल खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाये। गागरगाड के टीम के खिलाड़ियों ने पहले ओवर में 15 रन बनाये, इसके बाद दूसरे ओवर में सलामी जोड़ी टूटने के बाद पूरी टीम 36 रन पर ही सिमट गई। गौवापार ने 107 रन से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच फैशल खान और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार गोविंद यादव को दिया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव ने विजेता टीम को दस हजार और उप विजेता टीम को पांच हजार का नकद इनाम दिया। इस अवसर पर बल्लू नेता, लाल साहब, उमेश सिंह, कल्पनाथ यादव, देवेंद्र यादव, नित्यानंद यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें