नवागत अपर एसडीएम बने गुलशन कुमार।
- फोटो : KHALILABAD
गुलशन कुमार बने अपर एसडीएम, पदभार ग्रहण किया
संतकबीरनगर। बागपत से स्थानांतरित होकर आए गुलशन कुमार ने सोमवार को जिले में अपर एसडीएम का पदभार ग्रहण किया। वह मूलत: हापुड के निवासी हैं और वर्ष 2013 के पीसीएस ऑफिसर हैं। वह रामपुर, लखनऊ, मेरठ में तैनात रह चुके हैं। बागपत में इनका 26 महीने का कार्यकाल रहा है। उन्होंने बताया कि शासन और उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। डीएम के स्तर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका वह अनुपालन करेंगे।