फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कहीं उड़े गुलाल, तो कहीं पिचकारी की बौछार

Mon, 25 Mar 2024 07:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को परंपरागत ढंग से होली मनाई गई। कहीं पर अबीर, गुलाल उड़ाकर लोगों ने एक दूसरे से खुशियां बांटी तो कहीं पर पिचकारी की बौछार से एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। हालांकि होली पर्व का शुभ मुहूर्त विद्वानों ने मंगलवार को बताते हुए मनाएं जाने की घोषणा की थी। लेकिन रविवार की रात होलिका दहन के बाद सोमवार की सुबह होते ही होलिका दहन की राख उड़ाकर युवाओं ने आज ही होली मनाए जाने का संकेत दे दिया। सुबह नौ बजते ही लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिए। बच्चे पिचकारी में रंग भरकर लोगों को रंगों से सराबोर करने लगे। नए प्रचलन के तहत युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेली। महिलाएं भी रंग डालने और अबीर उड़ानें में पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें