फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ कारोबारी के छापा: घर और गोदाम पर पहुंची सीजीएसटी की टीम, आठ घंटे हुई पूछताछ; व्यापारियों में मचा हड़कंप

Wed, 20 Mar 2024 08:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर

सार

शहर के कबाड़ के बड़े कारोबारी के प्रतिष्ठान और घर पर सीजीएसटी की टीम ने छापेमारी की। आठ घंटे तक पूछताछ की गई। सत्य प्रकाश के घर पर दिन में 12 बजे के करीब आए और उनके साथ लोकल पुलिस टीम भी थी। 
विज्ञापन
कबाड़ कारोबारी के छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खलीलाबाद शहर के अंसार टोला के सामने कबाड़ के बड़े व्यापारी के घर बुधवार को सीजीएसटी की टीम ने छापेमारी की। टीम ने करीब आठ घंटे तक घर पर परिजनों से पूछताछ की। इसके साथ ही कुछ कागजात भी देखे। इसके बाद टीम रात करीब आठ बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


सेंट्रल जीएसटी की टीम दो गाड़ियों से जिले में पहुंचे। एक गाड़ी में अधिकारी कबाड़ के कारोबारी सत्यप्रकाश के घर पर पहुंची और दूसरी गाड़ी में अधिकारी बगहिया मोड़ के पास कबाड़ के गोदाम में छापेमारी की। एक साथ छापेमारी की सूचना पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। 

अधिकारी अंसार टोला स्थित सत्य प्रकाश के घर पर दिन में 12 बजे के करीब आए और उनके साथ लोकल पुलिस टीम भी थी। जीएसटी के अधिकारी घर के अंदर महिला व पुरूष सदस्यों से एक-एक कर पूछताछ की। इस दौरान शहर के अन्य व्यापारी भी जुट गए और टीम के आने का इंतजार करने लगे। छापेमारी को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। 
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे टीम सत्य प्रकाश के घर से निकली। बताया जा रहा है कि सीजीएसटी की टीम को कही पर छापेमारी में सत्य प्रकाश भी नाम आया था। जिसकी वजह से टीम पूछताछ करने आई थी।

टीम के अधिकारियों के अनुसार जीएसटी से संबंधित कुछ छापेमारी में यहा के कारोबारी का नाम आया था। जिसको लेकर पूछताछ की गई है। इसके साथ ही कागजात चेक किया गया है। यह एक सामान्य पूछताछ थी। इसके बाद टीम दो गाडियो से वापस लखनऊ लौट गई। इस मामे में सत्य प्रकाश के घर के लोग भी कुछ भी बोलने से कतराते रहे। हालांकि छापेमारी को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। इससे पूर्व एक साल पहले स्टेट जीएसटी की टीम ने सत्यप्रकाश के प्रतिष्ठान और घर पर छापेमारी की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें