फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किराने की दुकान में चोरी

Mon, 15 Apr 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। कस्बे के किराने की दुकान चोरी की घटना सामने आई। दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ व एसओ ने मौके की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बखिरा निवासी किराना व्यवसायी मुकेश जायसवाल ने बताया कि रविवार की सुबह नौ बजे दुकान खोलने पर गल्ले में तीन से चार दिनों की बिक्री की रकम गायब मिली। दुकान के पीछे के हिस्से से सीढ़ी के रास्ते लगे दरवाजे को तोड़कर दुकान में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बॉक्स भी चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। दुकानदार मुकेश जायसवाल से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें