फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाषण प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस रहा अव्वल

विज्ञापन
सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियो को प्रब
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में शनिवार को भाषण प्रतियोगिता हुई। इसका विषय भारत के जरिये जी-20 सम्मेलन को लेकर रहा। छात्र-छात्राओं ने जी-20 सम्मेलन को लेकर चर्चा करते हुए प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस के यशवीर त्रिपाठी और हिमांक्षी पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर ब्लू हाउस रहा। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय में लगातार छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर को परखने के लिए विभिन्न तरह के आयोजन किए जाते हैं। उसी कड़ी में भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसको लेकर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने दिए गए मुद्दों पर प्रकाश डाला, जो सराहनीय रहा।
निदेशक सविता चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरीके से जी-20 सम्मेलन को लेकर छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता से सभी बिंदु पर प्रकाश डाला है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। जी-20 सम्मेलन से जहां 20 ताकतवर देशों ने एक साथ बैठक करते हुए व्यापार सहित कई मुद्दों पर बात की और भारतीय संस्कृति की एक सुर में सराहना की, वह देश के लिए गौरव की बात। इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, अशोक चौबे, नितेश द्विवेदी, बबिता त्रिपाठी, अंकित दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें