फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोते पर छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के पोते पर महिला ने छेड़खानी का आरोप मढ़ा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पोते पर छेड़खानी का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। 17 अगस्त की रात में साढ़े बारह बजे रिश्ते में पाेते लगने वाला युवक उसके घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी गलत काम करने का प्रयास करने लगा। विरोध जताने पर उसके शरीर के कई जगह दांत से काट लिया व मारापीटा। जिससे उसे काफी चोट आई। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी युवक उसका मंगलसूत्र लेकर भाग गया। कुछ दिन पूर्व भी आरोपी युवक उसके घर में घुसने का प्रयास कर चुका है। एसओ श्याममोहन ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें