संतकबीरनगर। खलीलाबाद के गायत्रीपुरम गोरखल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं रुक्मणी विवाह महोत्सव का मंगलवार भावपूर्ण समापन हुआ। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक पंडित शिवेंद्र ने रुक्मणी विवाह की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया। मुख्य यजमान नरसिंह तिवारी, ईश्वर शरण तिवारी, जगदीश तिवारी, डॉ. भरत तिवारी सहित पूरा परिवार पूरे समय श्रद्धा से उपस्थित रहा। समापन पर विशाल महाआरती हुई जिसमें खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश मिश्रा उर्फ मल्लू बाबू ने ठाकुरजी की दिव्य आरती उतारी। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। श्रोताओं ने कहा कि कथावाचक ने भगवान की लीलाओं को इस तरह जीवंत किया मानो द्वारका नगरी यहीं अवतरित हो गई हो। यजमान परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों व सहयोगियों का आभार जताया और अगले वर्ष भी इसी प्रकार भागवत कथा आयोजित करने की घोषणा की।