फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की योजनाएं तैयार करेंगी ग्राम पंचायतें

Sun, 06 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रशिक्षण दिया गया। - फोटो : संतकबीरनगर
विज्ञापन
खलीलाबाद और मेंहदावल तहसील क्षेत्र के छह ब्लॉकों के प्रधानों को शनिवार को स्टेडियम हाल में प्रशिक्षण दिया गया।  डीपीआरओ रामअग्रे सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायते खुद ग्राम विकास की योजना तैयार करेंगी। चौदहा वित्त आयोग से कराए जाने वाले कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधान गांवों के विकास में तेजी लाए। 
विज्ञापन


 खलीलाबाद, बघौली,सेमरियावां,बेलहर कला,सांथा और मेंहदावल ब्लॉक के प्रधानों को कार्यक्रम में बुलाया गया था।  डीपीआरओ ने गांवों में साफ - सफाई पर विशेष जोर देने को कहा। इसके अलावा शौचालय निर्माण में मानक का पालन कराए जाने का निर्देश दिया। मनरेगा के कार्य तेजी से कराएं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाकांत शुक्ल और जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजबहादुर सिंह ने विधवा ,वृद्वा ,विकलांग पेंशन योजना की जानकारी दी और अब आन लाइन आवेदन किए जाने की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। डीपीओ अरुण कुमार दूबे ने बाल विकास परियोजना के जरिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना के बारे में भी बताया गया। इस दौरान सीडीओ लाल जी यादव, डीडीओ रमेशचंद्रा, एडीओ पंचायत अशोक पांडेय आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें