संवाद न्यूज एजेंसीसंतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक व्यापारी से साइबर फ्राॅड कर एक शख्स ने दो लाख 11 हजार रुपये हड़प लिया। पीड़ित की तहरीर पर साइबल सेल ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
गोला बाजार निवासी संदीप चिरानिया ने बताया कि उसकी फर्म श्याम टेक्सटाइल की शाखा गोला बाजार में है। उसके मोबाइल पर गुजरात निवासी सूरज जैन से व्यापार करने को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद सामान मंगाने का आर्डर 23 मई को दिया गया। उसके बाद सूरज जैन ने बिल वाट्सएप पर बिल भेजा। जिसका भुगतान 98784 रुपया किया गया। इसके बाद फिर 25 मई को एक बिल आया और उसका भुगतान 35280 रुपये किया गया। इसी तरह से कुल दो लाख 11 हजार 680 रुपये भुगतान किया गया। जब सूरज जैन से माल की बिल्टी व ट्रांसपोर्ट का नाम पूछा गया तो उसने फोन पर कहा कि तुम इस रुपये को भूल जाओ। साइबर थाना ने इस मामले में आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।