- बीएसए और बीईओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शिक्षकों के समय से पहुंचने को लेकर बृहस्पतिवार को बीएसए अमित कुमार सिंह और बीईओ खलीलाबाद में विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में व्यवस्था चाक चौबंध मिली। बीएसए ने शिक्षकों से समय से स्कूल पहुंच कर पठन-पाठन बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बघौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दशहरा और प्राथमिक विद्यालय देवापार का निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि दोनों विद्यालयों पर शिक्षकों की उपस्थिति जांची गई। सभी शिक्षक मौजूद मिले। साथ ही पठन-पाठन बेहतर पाया गया। बच्चों से सवाल पूछे गए तो जवाब भी बच्चों ने दिया।
बीईओ खलीलाबाद अर्जुन प्रसाद ने 8:45 बजे जूनियर हाईस्कूल भरपुरवा का निरीक्षण किया। जिसमें 50 बच्चों के सापेक्ष 27 बच्चे उपस्थित मिले। एमडीएम में मेन्यू के अनुसार रोटी-दाल रसोईया बना रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही बच्चों के शैक्षिक अधिगम को भी जांचा तथा निरीक्षण पंजिका में शैक्षिक वातावरण अच्छा लिखा। इस दौरान प्रधानाध्यापक अख्तर आलम, शमशेर बहादुर समेत अन्य मौजूद मिले।