फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्प दंश से गोरखपुर के युवक की मौत

Wed, 16 Jul 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा महुली में अजाव रोड पर किराए का कमरा लेकर परिवार सहित रह रहे गोरखपुर के युवक को बुधवार की भोर में एक जहरीले सांप ने डस लिया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गोरखपुर जनपद के उरूआ थाना क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव निवासी करन पुत्र किशोरी (20) करीब पांच वर्ष से महुली में किराए पर कमरा लेकर परिवार सहित रहता था। वह सिल बट्टा बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक करन के जीजा पप्पू ने बताया कि बुधवार की भोर में उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। सुबह उसे हरिहरपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां दवा इलाज के उपरांत डॉक्टर ने उसे करीब दो बजे सीएचसी नाथनगर भेज दिया। जहां स्थित गंभीर देख डाॅक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें