फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.43 करोड़ की विदेशी सिगरेट बरामद

विज्ञापन
पुलिस ने नवीन मंडी के पास ट्रक से अवैध सिगरेट पकड़ा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
1.43 करोड़ की विदेशी सिगरेट बरामद
विज्ञापन

- कंटेनर में झाडू़ के बीच छुपाकर ले जाया जा रहा था दिल्ली
- गोरखपुर कस्टम और एसओजी की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर कस्टम विभाग और एसओजी टीम ने टेमा रहमत चौराहे से शुक्रवार को कंटेनर में झाडू़ के बीच छुपाकर रखी विदेशी सिगरेट बरामद किया। टीम ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद सिगरेट की कीमत 1.43 करोड़ बताई जा रही है। कस्टम टीम पकड़े गए लोगों के साथ कंटेनर को लेकर गोरखपुर चली गई।
कस्टम इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि आसाम से विदेशी सिगरेट कंटेनर से तस्करी करके दिल्ली ले जाई जा रही है। संतकबीरनगर पुलिस और एसओजी टीम के साथ टेमा रहमत चौराहे के पास से कंटेनर को पकड़ा गया। तलाशी में 47 बोरी में कोरिया निर्मित 13,40,000 पीस सिगरेट और दस गत्तों में रखा चीन निर्मित 1,00,000 पीस सिगरेट बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोरिया निर्मित सिगरेट की कीमत प्रति पीस दस रुपये और चीन निर्मित सिगरेट की कीमत प्रति पीस पांच रुपये है। बरामद सिगेट की कुल कीमत 1.43 करोड़ बताई जा रही है।
कंटेनर सवार लोगों की पहचान कमलेश गोदारा पुत्र जगदीश गोदारा (मालिक व ड्राइवर) और जे नारायण स्वामी ( खलासी) निवासीगण जेतासर तहसील श्री डूणगढ़ जनपद बीकानेर राजस्थान के रुप में हुई। बरामद सामान की सीज कर दिया गया है। हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने बताया कि कंटेनर में झाडू़ के बीच छुपाकर विदेशी सिगरेट आसाम से दिल्ली ले जाया जा रहा था। कस्टम विभाग की टीम कंटेनर और पकड़े गए लोगों को अपने साथ गोरखपुर ले गई। कस्टम के जरिए ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें