फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: थाने में सीज ट्रैक्टर-लोडर से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। थाना परिसर में खड़े तहसील प्रशासन द्वारा जब्त ट्रैक्टर-लोडर से हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने डीएम, एसपी तथा प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। छपरा मगर्वी निवासी सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि 20 मई को उनका ट्रैक्टर-लोडर पकड़ा गया। उसे धनघटा थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया। निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद जब वह वाहन लेने पहुंचे तो कई महत्वपूर्ण पुर्जे गायब थे। पीड़ित के अनुसार वाहन से टॉपलिंग, टी-टाइप गुल्ला, दो पिन तथा लोडर का शाफ्ट सहित अन्य सामान नहीं था। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कर कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें