फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में लगी आग से सामान जला, तीन मवेशी की मौत

Fri, 22 Mar 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के धायपोखर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के धायपोखर गांव में बुधवार रात में अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। जिसके चलते उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। साथ ही झोपड़ी में बांधी गई तीन भैंस ने गंभीर रूप से झुलस कर दम तोड़ दिया। सूचना पर तहसीलदार के साथ राजस्वकर्मियों की टीम ने नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है। महुली पुलिस भी पहुंच कर जानकारी ली।
क्षेत्र के धायपोखर गांव निवासी रघुराज पुत्र दुधई रोज की तरह बुधवार की रात में झोपड़ी में पशुओं को बांधकर सोने चला गया। मध्य रात अचानक अज्ञात कारणों से झोपड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। लोगों की आंखें खुली तो शोर मचाने लगे। इसी दौरान आग की चपेट में आने से तीन भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। जिनकी बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित रघुराज के मुताबिक आग लगने से कपड़ा, बर्तन, खाद्यान्न सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रधान पुत्र अरविंद कुमार ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। बृहस्पतिवार को तहसीलदार योगेंद्र पाण्डेय राजस्वकर्मियों के साथ पहुंचकर अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन कार्य में जुट गए। जल्द ही सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर महेश, वकील, सोमन, रंगीलाल, मुकेश, जनार्दन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें