फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण कारोबारियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया

Sun, 13 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
सोने पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में शनिवार को स्वर्ण व्यवसायियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वर्ण व्यवसायियों ने दुकानें बंद रखीं। स्वर्ण  कारोबारियों ने कहा कि सरकार बढ़ी एक्साइज ड्यूटी तत्काल वापस लें, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।   
विज्ञापन

 स्वर्णकार सेवा समिति के जिलाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा के नेतृत्व में स्वर्ण कारोबारी कई दिनों से दुकानें बंद कर आंदोलन कर रहे है। शनिवार को स्वर्ण व्यवसायी गोला बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर एकत्र हुए। इसके बाद स्वर्ण कारोबारियों ने शहर में जुलूस निकाला और अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। स्वर्ण व्यवसायियों ने कहा कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी  बढ़ाकर कारोबार को प्रभावित करने का काम किया है। सरकार के इस निर्णय से न सिर्फ दुकानदारों को चपत लगेगी, बल्कि ग्राहकों को अधिक कीमत देने को मजबूर होना पड़ेगा।
स्वर्ण कारोबारियों ने कहा कि कारीगरों को भी सरकार ने नहीं छोड़ा, उन्हें अब सोना का हिसाब देने को मजबूर होना पड़ेगा। इसे स्वर्ण व्यवसायी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। इस दौरान किशोर कुमार वर्मा, गोलू वर्मा, पप्पू वर्मा, गंगा  लाल  सोनी, रवि  प्रकाश वर्मा, प्रेम वर्मा, सुबाष चंद्र  वर्मा,   प्रिंस   वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, आशु सोनी, विनोद  वर्मा, ओमनाथ वर्मा,  यदुनाथ   वर्मा, रजनीश वर्मा, रुपेश कुमार  वर्मा, अरविंद कुमार वर्मा, अमरदीप  वर्मा, केदार  वर्मा, पंकज  सोनी, संतराम वर्मा,   अभिलाष  वर्मा, अजय वर्मा, राजन वर्मा, विवेक वर्मा,  बबलू वर्मा, विजय   वर्मा,  रोहित वर्मा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


स्वर्ण व्यवसायियों ने लगाया चाय का स्टॉल
  स्वर्णकार सेवा समिति मेंहदावल ने कस्बे में जहां कैंडल मार्च निकाल कर केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की, वहीं बखिरा चाय का स्टॉल लगा कर विरोध जाहिर किया।
स्वर्ण व्यवसायी रवींद्र नाथ वर्मा और पिंटू  वर्मा ने कहा कि एक्साईज ड्यूटी बढ़ाने  का निर्णय कारोबारियों के व्यवसाय  को नुकसान पंहुचाएगा। सरकार के इस निर्णय से कारोबार  बेकार हो जाएगा। विरोध प्रदर्शन एक्साइज ड्यूटी कम होने तक चलेगा, जिससे केंद्र एक्साइज ड्यूटी कम  करने पर मजबूर हो जाए। स्वर्णकार सेवा समिति के लोगों ने  नगर पंचायत के ठाकुरद्वारा, रूईहट्टा, हरदीहट्टा,  बर्तनहिया, उत्तरपट्टी मोहल्लों में घूमकर विरोध प्रदर्शन कैंडल मार्च के माध्यम से जताया।

सभी ने एकजुटता दिखाते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री के विरोध में नारे भी लगाए।  इस अवसर पर चुन्नू वर्मा, लक्ष्मीकांत वर्मा,  सुरेंद्र वर्मा, नीटू, बलदाऊ  वर्मा, हरेकृष्ण, गोपाल वर्मा, नीरज, रामजी, हरीराम, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार स्वर्णकारों ने शनिवार को दुकानें बंद रख कर विरोध जाहिर किया ही इसके साथ कसबे के शनिचरा बाजार मोहल्ले में चाय का स्टाल लगा कर एक्साईज डयूटी बढ़ाने के पीछे सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा कर दिया। कारोबारियों ने अपनी मांगे पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान गौरीशंकर वर्मा, दिलीप कुमार, संतोष वर्मा, आशीष सोनी, हरिशंकर वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें