फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण कारोबारियों ने जुलूस निकाला

Sun, 06 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
स्वर्ण कारोबारियों ने जुलूस निकाला - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
बजट में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय बुलियन एंड रिफाइनरी एसोसिएशन के आह्वान पर स्वर्ण व्यवसायियों ने दुकानें बंद रखी। इसके साथ स्वर्ण व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। स्वर्ण कारोबारियों ने कहा कि जब तक सरकार बढ़ी एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती आंदोलन चलता रहेगा। 
विज्ञापन


स्वर्णकार सेवा समिति के बैनर तले स्वर्ण व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर जिलाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा व महामंत्री श्याम सुंदर वर्मा के नेतृत्व में गोलाबाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का निर्णय लेकर स्वर्ण कारोबारियों के हितों पर कुठाराघात किया है। इससे स्वर्ण व्यवसाय प्रभावित होगा और ग्राहकों पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

उन्होंने  कहा कि सरकार ने दो लाख के सोना खरीद पर पेन कार्ड देना अनिवार्य कर दिया  है, इससे ग्राहकों को तमाम तरह की समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि कारीगर दूसरे से सोना लेकर उसे बनाते हैं, लेकिन अब सरकार ने सोने की सामान बनाने वाले कारीगरों को भी सोना का हिसाब रखने को कहा है। सरकार का यह निर्णय अव्यवहारिक है।
विज्ञापन


सरकार के इस निर्णय से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेेगा और स्वर्ण कारोबार चौपट होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इन निर्णयों को वापस लें अन्यथा स्वर्ण व्यवसायी हर स्तर पर विरोध करेंगे। जुलूस में गोपाल जी वर्मा, किशोर कुमार वर्मा, रुपेश कुमार वर्मा, गंगा लाल सोनी, रवि  प्रकाश वर्मा, प्रेम वर्मा, सुबाष चंद्र वर्मा, अमरदीप वर्मा, प्रिंस  वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, आशु सोनी, विनोद वर्मा, ओमनाथ वर्मा, यदुनाथ  वर्मा, रजनीश वर्मा, केदार जी वर्मा, पंकज सोनी, संतराम वर्मा,  अभिलाष वर्मा, अजय वर्मा, राजन वर्मा, विवेक वर्मा, बबलू वर्मा, विजय  वर्मा, रोहित वर्मा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें