कथा कहते हुए आचार्य संजय कृष्ण किंकर । संवाद
तिघरा। बघौली क्षेत्र के कदमा में वृंदावन धाम से आए आचार्य संजय कृष्ण किंकर ने श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। कहा कि परमात्मा को दिखावा पसंद नहीं है। भगवान की प्राप्ति के लिए मन को शुद्ध करना जरूरी है। भगवान ने कहा है कि अपने सभी कार्यों को करते हुए मेरा ध्यान और चिंतन करो। यजमान वीरेंद्र उपाध्याय, सत्य प्रकाश पाठक, गोपी उपाध्याय, अर्जुन चौधरी, नीरज मिश्र आदि उपस्थित रहे। संवाद