फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियां बेहिचक अपनी बात कहें : एसओ

Tue, 17 Oct 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत ग्राम बयारा हनुमान मंदिर में मंगलवार को महिलाओं की बैठक हुई। महिला थानाध्यक्ष सरोज शर्मा ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश की महिलाओं में सुरक्षा के प्रति काफी गंभीर है। स्वरूप मुख्यमंत्री ने महिलाओं में माहौल पैदा करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। उन्होंने आगे कहा कि यौन शोषण से बचने के लिए बच्चियों को बेहिचक अपनी बात खुल कर बताने से ही उस पर अंकुश लगाया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि घर परिवार में अपने लड़कों में नारी के प्रति सम्मान का संस्कार दे। जब बच्चों में दूसरों की बहन बेटियों को अपना समझने की भावना जागृत होगी। तभी मिशन शक्ति का उद्देश्य पूरा हो सकता है। इस मौके पर रणजीत सिंह, लालती देवी, मन्ना देवी, प्रमिला देवी, राधिका देवी, अमरावती देवी, विंदू देवी, आरती देवी, उर्मिला देवी, छोटे लाल यादव, त्रिभुवन यादव, आदित्य यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें