- दुधारा क्षेत्र के अगया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के अगया गांव में शनिवार को दोपहर दो बजे एक युवती का शव घर में छत की कुंडी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवती की मौत के मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
क्षेत्र के अगया निवासी इकरा अंजुम (20 वर्ष) पुत्री मुहम्मद मुस्तकीम शनिवार को कमरे में सोई थी। उसकी मां ने आवाज दिया तो पर कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो इकरा का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। इकरा की मां सादिया खातून ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुधारा एसओ पंकज पांडेय मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकरा की मां कुछ भी बोल नहीं पा रही थीं। इस दौरान आसपास के लोग मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।