दुधारा क्षेत्र के बढ़या माफी गांव का मामला
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के बढ़या माफी गांव स्थित खेत में धान की रोपाई कर रही युवती से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिना खातून के अनुसार 23 जुलाई को शाम पांच बजे वह स्कूल से आकर अपने खेत में धान की रोपाई करने गई थी। वहां पर विपक्षी उसे गाली दे रहे थे, जिस पर वह कुछ नहीं बोली। इसके बाद शकुन्तला देवी, किशोर और उसकी पत्नी समेत अन्य लोग उसका बाल पकड़कर घसीटते हुए मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।