संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में बुधवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। नन्ही बच्चियों ने छात्रों की कलाइयों पर राखी बांधी। विद्यालय की निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने रक्षाबंधन बांधने वाली सभी बच्चियों को पुरस्कार दिया। सभी छात्र-छात्राओं को अटूट प्यार और विश्वास के पर्व पर बधाई दी। निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि भाई- बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के इस पर्व को सभी लोग एक साथ मिलकर मनाएं। इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी, तपस्या रानी, ममता उपाध्याय आदि मौजूद रहीं। संवाद