फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को सम्मानित किया

Fri, 17 Nov 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह में छात्राओें को मिला पुरस्कार।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय रैली में शामिल छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें प्रमाणपत्र और मेडल दिया गया। प्रधानाचार्य सतेंद्र चौधरी ने बताया कि 31 अक्तूबर को नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहा बेग में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से उनका चयन प्रदेश स्तरीय कबड्डी में हुआ था। मंडल स्तर पर 12 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रदेश स्तर पर तीन बालिकाएं शामिल रही। जिसमे साधना, करिश्मा और सिंपल शामिल हैं। इन्होंने सात से 10 नवंबर तक आजमगढ़ में प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इन्हें सांत्वना पुरस्कार मिला। इन बालिकाओं को कॉलेज में सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं ने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस दौरान प्रबंधक जैनेंद्र चौधरी, विनोद कुमार चौरसिया, राकेश, विक्रमपाल, राम प्रकाश्, भालकृष्ण यादव, सुरेश यादव, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें