बेलहर। क्षेत्र के अकोल्ही में बृहस्पतिवार की देर शाम एक छात्रा संदिग्ध हालात में फंंदे से लटकी मिली। जानकारी मिलने पर परिजन उसे उतारकर निजी अस्पताल ले जा रहे थे। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अकोल्ही निवासी श्रीराम पुत्र कल्पू ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम हमारे भतीजे हरिश्चंद्र की पुत्री खुशबू (17) ने घर का कमरा बंद करके फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलने पर कमरा खोलकर उसे उतारा गया और गोईठहां के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना बेलहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा कक्षा दस में पढ़ रही थी। उसके पिता मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
एसओ बेलहर जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।