संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली और फिर वापस घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन व तलाश के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
छात्रा के पिता ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी और वापस घर नहीं आई। बेटी के घर न आने से उसके सहेलियों से पूछताछ किया तो बेटी के स्कूल न जाने की जानकारी दी। खोजबीन व तलाश के बाद पता चला कि गांव के ही विपक्षी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में गांव के आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।