संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में प्राइवेट संस्थान में नौकरी करने वाली युवती घर से ऑफिस के लिए निकली और वापस घर नहीं पहुंची। पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के तलाश की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्जकर युवती की तलाश शुरुकर दिया।
युवती की मां ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री खलीलाबाद के एक आफिस मे लगभग छह माह से कार्य करती थी। 28 अगस्त को उनकी बेटी घर से आफिस के लिए सुबह लगभग 08:00 बजे निकली और तब से आज तक घर वापस नही आई। उन्होने अपने सभी जानने व पहचानने वालों से पता किया, इसके बाद भी कही भी पता नही चला। आफिस के लोग भी सही-सही नही बता रहे हैं। बेटी का मोबाइल भी बंद है।