संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की रविवार को संदिग्ध हातात में घर में मौत हो गई। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि युवती का शव घर में संदिग्ध हाल में मिला। परिजन उसे कही लेकर चले गए। जिसे लेकर गांव-गांव में तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोग परिजनों के जरिए दाह संस्कार की बात बता रहे हैं। पुलिस को इस मामले अभी तक कोई सूचना नहीं है।