सड़क हादसे में बालिक की मौत
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डड़वा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। रविवार को पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
डड़वा निवासी हफीजुल्लाह पुत्र हवीबुल्लाह ने बताया कि सात वर्षीय बेटी आमरीन शनिवार की शाम को बकरी लेकर घर की तरफ जा रही थी। उसी समय अज्ञात वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही बेटी की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची कांटे चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद