- महुली क्षेत्र के अछती गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के अछती गांव में एक सप्ताह पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने युवती की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक महुली सतीश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के अछती गांव निवासी कुसुम देवी पत्नी दीनानाथ ने तहरीर में बताया कि 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे उसकी पुत्री सुमन कहीं से घर आ रही थी। रास्ते में अभिषेक पुत्र अर्जुन निवासी अछती ने रोक कर सुमन को गाली देने लगा। इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक पुत्र अर्जुन के विरुद्ध गाली देने, मारने पीटने व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है।