फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेफ सिटी की सौगात, कमांड कंट्रोल रूम का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में बना है इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम, पूरे शहर की हो सकेगी निगरानी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। कबीर मगहर महोत्सव के मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने खलीलाबाद शहर को सेफ सिटी की भी सौगात दी। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर में बने इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। इस कंट्रोल रूम से पूरे शहर की निगरानी होगी।
कंट्रोल रूम के लोकार्पण के दौरान सीएम योगी ने कहा कि कमांड कंट्रोल रूम से पूरे शहर की निगरानी की जा सकेगी। अगर कोई किसी बेटी की इज्जत पर हाथ डालने का प्रयास करेगा तो तत्काल पुलिस को इसका पता चल जाएगा और अगले चौराहे पर उसके राम नाम सत्य की खबर आएगी। इस कंट्रोल रूप से यह भी पता चल जाएगा कि शहर में कहां जाम लगा है, वहां तत्काल यातायात पुलिस पहुंच जाएगी। नगर पालिका के स्वच्छता अभियान की व्यवस्था भी देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेफ सिटी में जो सीसीटीवी कैमरे लग रहे है उसमें जन प्रतिनिधियों ने काफी सहभागिता दिखाई है, जो सराहनीय है। यह सब कार्य मिल जुल कर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कमांड कंट्रोल रूम का कार्य बेहद सराहनीय रहा है। सीसीटीवी के लगने से संतकबीरनगर सुरक्षित हो जाएगा। चोरी समेत अन्य मामलों पर भी पुलिस निगाह रख सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें