संतकबीरनगर। आठ मार्च को जिले में राष्ट्रीय लोकअदालत का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियों के बावत उपभोक्ता फोरम के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह एवं जिला प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह के बीच बैठक आहूत हुई। बैठक में उपभोक्ता फोरम के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पक्षकारों को नोटिस तामिला कराई जा रही है एवं फोरम से संबंधित समस्त मामले आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाए जाएंगे। अपील किया की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हुए मामले में किसी प्रकार की कोई कोर्ट फीस नहीं है। संवाद