फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों का अनिवार्य रूप से बीमा कराएं: सीडीओ

Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकास भवन सभागार में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीडीओ संत प्रसाद की अध्यक्षता सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफलता पूर्वक संचालन के लिए बैंकों के जिला समन्वयक, अग्रणी जिला प्रबंधक, बीमा कंपनी प्रतिनिधियों, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं प्रगतिशील कृषकों की बैठक हुई। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की गई। साथ ही फसल बीमा कराए जाने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा में यह तथ्य प्रकाश में आया कि खरीफ अभियान 2022 में 23000 एवं रबी 2022-23 में लगभग 20000 किसानों का बीमा हुआ था, जो जनपद में कुल किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों की संख्या के सापेक्ष बहुत कम है। सीडीओ ने जिला समन्वयक बैंक को निर्देश दिया गया कि समस्त बैंक शाखाओं में किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों की जानकारी दो दिवस में कर ली जाए एवं फसल बीमा अनिवार्य रूप से किया जाए।
विज्ञापन


बैंक के द्वारा नियमानुसार प्रीमियम में कटौती करते हुए विवरण प्रधानमंत्री पोर्टल पर अपलोड किया जाए एवं प्रीमियम को बीमा कंपनी को दिया जाए। यदि कोई किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसान फसल बीमा योजना के लाभ से वंचित होता है तो संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। गैर ऋणी किसानों का फसल बीमा किसी सहज जन सेवा केंद्र, बैंक अथवा बीमा मध्यस्थ के माध्यम से किया जा सकता है। कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी , बीमा कंपनी के कार्मिक एवं सीएससी के कार्मिक अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को प्रेरित करें कि अपनी फसल का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं।
विज्ञापन

बैठक में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय, अशोक मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें