फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो आयु वर्ग में होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Thu, 07 Sep 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की बैठक मिश्रौलिया में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में हुई। इसमें समाज में जन्मे महापुरुषों पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा दो आयु वर्ग में होगी। पहली परीक्षा कक्षा छह से आठ एवं दूसरी परीक्षा कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों के लिए होगी। इसके लिए आवेदन एक सितंबर से 30 सितंबर तक किया जा सकता है। परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज में जन्मे सभी महापुरुषों के जीवन और उद्देश्यों से छात्र-छात्राओं को परिचित कराना है।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संत योगेश्वर, जोखू प्रसाद पासवान, जगदीश कुमार, यशवंत लाल मित्तल, राकेश कुमार, पंचराम मेहता, संजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें