फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बगल में कचरा घर, सड़क पर गंदगी अव्यवस्था ने बढ़ाई दुश्वारी

Fri, 17 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा कस्बे में सड़क के किनारे गिराया जा रहा कचरा। संवाद
विज्ञापन
लोहरौली। सेमरियांवा ब्लाॅक क्षेत्र के दुधारा में बीएमसीटी मार्ग पर कचरा फेंका जा रहा है। स्थिति यह है कि यहां पर आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बगल में ही पांच लाख की लागत से बना अपशिष्ट प्रबंधन का केंद्र पूरी तरह से बेकार पड़ा हुआ है। बीएमसीटी मार्ग पर स्थित दुधारा कस्बे में थाना परिसर के साथ ही पोस्ट ऑफिस भी है। मार्ग पर लोग लगातार कचरा फेंक रहे है। बाजार के अपशिष्ट पदार्थों को सड़क के किनारे इस तरह से फेंका जा रहा है कि यहां पर आने वाले लोगों को नाक बंद करके जा रहे हैं। आलम यह है कि आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। गांव के ही रहने वाले इरशाद का कहना है कि कचरे को इस तरह से फेंकने से यहां पर बीमारी फैलने की भी संभावना है। मना करने पर कचरा फेंकने वाले मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। वहीं हबीबुल्लाह कहते हैं कि थाना और पोस्ट ऑफिस जैसी महत्वपूर्ण जगह यहां पर मौजूद है, इसके बाद भी कचरा फेंकना गंभीर बात है। राम प्रताप बताते हैं कि यहां पर कचरा प्रबंधन के लिए बना हुआ वेयर हाउस भी है, लेकिन यह पूरी तरह से निष्प्रयोज्य है। गांव के हीरामन, शमसाद, मोहम्मद अली, सुरेश तथा अन्य लोगों का कहना है कि यहां पर कचरा फेंकने की गतिविधि पर विराम लगाया जाना चाहिए, ताकि लोगों को समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें