फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 11 पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

Tue, 02 Jan 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली, दुधारा और मेंहदावल थाना पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन

चोरी और लूट की घटना के अभ्यस्त हैं सभी आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में 11 आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। महुली, दुधारा और मेंहदावल थाने की पुलिस ने सभी अभ्यस्त अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसा। आरोपी दुष्कर्म, चोरी और लूट की घटना के अभ्यस्त हैं।
दुधारा एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि महफूज उर्फ मुर्तजा हुसैन निवासी चवरिया गांव के ही जहीर अहमद पुत्र इनामुल हक और मतीउल्लाह पुत्र इंतजा हुसैन का एक सक्रिय गिरोह है। यह कई मामले में वांछित है। आरोपी अपने लाभ के लिए आपराधिक घटना को अंजाम देते हैं। इनका क्षेत्र में डरवश काफी दबदबा है। महुली इंस्पेक्टर अनिल सिंह के मुताबिक, गैंग लीडर सतीश यादव निवासी वार्ड नंबर 14 गणिनाथनगर नवी थाना कसया, जनपद कुशीनगर का एक सुसंगठित गिरोह है। इसके सक्रिय गुर्गे राहुल सिंह निवासी हरैया बुजुर्ग थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर, दीपक यादव निवासी बढ़या ठाठर, राकेश यादव निवासी मेहावर और भालचंद यादव निवासी जमोहरा टोला मदरहवा थाना मेंहदावल अभ्यस्त अपराधी हैं। ये नाजायज असलहे के बल पर सेनानी फीलिंग स्टेशन पर लूट की घटना को अंजाम दिए थे। मैनेजर के साथ लगभग दो लाख 73 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल एसओ विजय कुमार दूबे ने बताया कि वह क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि शातिर अपराधी टासू उर्फ धर्मेंद्र निवासी सिंगरहट का एक संगठित आपराधिक गिरोह है। मुन्ना मौर्या उर्फ मुन्नालाल मौर्य निवासी सांडे खुर्द भंडारे व रामस्वरूप निवासी पंडितपुरवा थाना मेंहदावल सक्रिय गुर्गे हैं। ये संगठित अपराध करते हैं। इनके भय से समाज का कोई भी व्यक्ति शिकायत अथवा गवाही देने से डरता है। उक्त के विरुद्ध अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इसकी वजह से उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें