संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविंद शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद के पंजीकृत अभियोग में वांछित आरोपी 25000 रुपये के इनामी लालचन्द यादव उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम गुनवाखोर थाना दुधारा को चोरहा पुलिया के पास गिरफ्तार किया। एसपी की तरफ से उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। संवाद