फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गैंग लीडर समेत चार पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Sat, 03 Aug 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के डुमरिया, बैढ़ड़वा और झकहीचक बेल्डूहा गांव के निवासी हैं आरोपी
विज्ञापन

- चार माह पूर्व सांखी निवासी शांति देवी हत्याकांड में नामजद अभियुक्त
संवाद न्यूज एजेसी

धनघटा। महुली पुलिस ने एक ही गैंग के तीन अलग-अलग गांव के रहने वाले गैंग लीडर समेत चार के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। चारों आरोपी चार माह पूर्व सांखी निवासी शांति देवी हत्या कांड में नामजद अभियुक्त हैं।
क्षेत्र के डुमरिया निवासी पौहारी शरण राय पुत्र परमात्मा राय गैंग का सरगना है। उसके गिरोह में विकास राय, सूर्यदेव राय व पुरुषोत्तम तिवारी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिससे समाज में उनका भय बना रहता है। पुलिस ने बताया कि सात मार्च 2024 को सांखी गांव निवासी शांति देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश बस्ती न्यायालय से मुकदमा देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गैंग के लोग महिला की संपत्ति हड़पने की नियत से हत्या करके मौत का कारण दुर्घटना दिखाने के लिए शांति देवी का शव सहजनवां क्षेत्र के सुरगहना तटबंध पर फेंक दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में शांति की बहन ने हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। एसओ इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि पौहारी शरण राय पुत्र परमात्मा राय, विकास राय पुत्र सुभाष चन्द्र राय निवासीगण डुमरिया, सूर्यदेव राय पुत्र राम पति राय निवासी बैढ़ड़वा, पुरुषोत्तम तिवारी पुत्र चक्रधारी तिवारी निवासी झकही चक बेल्डूहा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें