संतकबीरनगर। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के इनामिया को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम से संबंधित 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रेम प्रकाश सिंह निवासी ऊनखास को बरदहिया पुलिस चौकी के पास से 26 जून को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर दिया। जहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया। संवाद