संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना महुली पुलिस ने बुधवार को एसओ महुली रजनीश राय की अगुवाई में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित आरोपी अनुप सिंह उर्फ मंगल सिंह निवासी गायघाट थाना महुली को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय रवाना कर दिया। वहां से उसे जिला कारागार में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 17 केस दर्ज हैं। संवाद