फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिहार के दो पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर

Mon, 29 Jan 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल थाना पुलिस ने कसा कानूनी शिकंजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना पुलिस ने बिहार के दो पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा।
एसओ मेंहदावल विजय कुमार दूबे ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि रूस्तम अली उर्फ हवलदार पुत्र वली मिया निवासी खैरटिया थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज बिहार में एक संगठित आपराधिक गिरोह चलाता है। जो गैंग के अन्य सदस्य मुस्ताक अली उर्फ नीरे हुसैन पुत्र कयामुद्दीन अंसारी निवासी पता उपरोक्त के साथ मिलकर गो-तस्करी व गोवध करने के लिए पशुओं की तस्करी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टडवरियां गांव में भ्रमण के दौरान पता चला कि ये दोनों पिछले कुछ समय से कई बार क्षेत्र में घूमते हुए देखे गए हैं। इससे क्षेत्र के लोग काफी भय और दहशत में हैं। इसी वजह से दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रिया-कलाप अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें