वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
धनघटा। महुली पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। इसमें एक आरोपी गोरखपुर जिला के सिकरीगंज का रहने वाला है। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि महुली क्षेत्र के सुकरौली निवासी जुगेश पुत्र संतबली व नाथनगर निवासी सिकंदर पुत्र गिरजेश पासवान तथा गोरखपुर जिले के सिकरीगंज क्षेत्र के नेवराखास के रहने वाले सूरज पुत्र रामकेस के खिलाफ गैंगस्टर करवाई की गई है। यह गैंग बाइक की चोरी करता है। गैंग का सरगना जुगेश है। आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए यह गैंग अपराध करता है। वाहन चोरी की घटनाओं में अंजाम देने में अभ्यस्त हो चुका है। इसी लिए इस गैंग की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। संवाद