फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir nagar: कक्षा चार की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तारी के बाद आरोपी जेल में

Fri, 19 Aug 2022 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

sant kabir nagar News : पीड़ित छात्रा को गर्भ ठहरा तब परिजनों को जानकारी हुई। पीड़िता के पिता ने आरोपियों से पूछताछ की तो वे अपशब्द कहने लगे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपशब्द कहने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र की रहने वाली चौथी कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा को गर्भ ठहरा तब परिजनों को जानकारी हुई। पीड़िता के पिता ने आरोपियों से पूछताछ की तो वे अपशब्द कहने लगे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपशब्द कहने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा चार में परिषदीय स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि चार माह पूर्व स्कूल जाते समय गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में कब्रगाह के पास बगीचे में बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। बेटी ने डर के मारे घरवालों को नहीं बताया। एक हफ्ता पहले गर्भवती होने पर जानकारी हुई, तब बेटी ने पूरी घटना बताई।

पिता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उन्होंने जब आरोपियों से पूछताछ की तो वे अपशब्द कहने लगे। लोकलाज के भय से घरवालों ने बेटी का एक प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात करा दिया। पीड़ित पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपशब्द कहने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें