फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामला : दो नामजद व एक अज्ञात पर केस

Wed, 17 Apr 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र निवासी छात्रा ने एसपी से कार्रवाई की लगाई थी गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस देर रात को केस दर्जकर मामले में आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

निरीक्षक अपराध शाखा रामेश्वर यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी छात्रा के मुताबिक वह कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा दस की छात्रा है। उसी स्कूल में कक्षा 12 के आरोपी छात्र ने उसे अपने झांसे में लेकर हसीन सब्जबाग दिखाकर उसे एक मोबाइल फोन दिया। धीरे-धीरे उसे शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने दिल्ली जाने की बात बताकर दिल्ली में शादी करने की बात करके अपने मित्र के साथ दिल्ली आने की बात की। उसका मित्र उसे लेकर खलीलाबाद बाईपास पर आया और अज्ञात व्यक्ति के साथ दिल्ली जाने वाले बस में बैठा दिया। दिल्ली पहुंचने पर भी उसने शादी नही किया और उसका फोन लेकर कुछ लोगों से उसे बेचने की बात करने लगा। इसी बीच उसके चाचा दिल्ली में उसे देखे तो उसने पूरे घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर घर पर आए। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी मोहन यादव निवासी घोरसिंगा और गोलू यादव व एक अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें